'आप' गुजरात के सह -प्रभारी राघव चड्ढा ने सूरत में निकाला भव्य रोड शो, कहा- प्रदेश में बनेगी हमारी सरकार

Raghav Chadha road show

Raghav Chadha road show

विज्ञापन

सूरत: आम आदमी पार्टी(आप) के गुजरात के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को सूरत शहर में भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का उझूम उमड़ा। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।

सूरत के लोगों को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि “सूरत में लोगों का जोश देख कर गुजरात का मूड समझा जा सकता है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा वाले फ़र्ज़ी सर्वे दिखाकर जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसी आईबी ने उन्हें गुजरात चुनाव पर एक ऐसी सर्वे रिपोर्ट दी है जिससे भाजपा की नींद उड़ चुकी है।

विज्ञापन

चड्ढा ने आगे कहा कि गुजरात में इस बार बदलाव की लहर है। लोग आम आदमी पार्टी को बदलाव के रूप में देख रहे है। “गुजरात परिवर्तन की मांग रहा है,आम आदमी पार्टी इस रण के लिए पूरी तरह तैयार है।

चड्ढा ने कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में राज कर रही भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हम सब को मिलकर उखाड़ फेंकना है। उन्होंने लोगों से आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाने की अपील भी की।

विज्ञापन

इस से पहले राघव चड्ढा ने सूरत में आप पार्षदों के साथ बैठक कर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक के बाद राघव चड्ढा ने क़तारगाम पहुँचकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया, साथ ही एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ