यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाला गिरफ्तार, लंबी मुठभेड़ के बाद मिली पुलिस को सफलता

यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने वाले हार्दिक को पंजाब की जालंधर पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे के साथ मुठभेड़ हुई।

YouTuber Roger Sandhu house attacker Hardik arrested

पंजाब के जालंधर से एनकाउंटर की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने लंबी मुठभेड़ के बाद यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने वाले हार्दिक को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी की तरफ से उन पर फायरिंग करने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में आरोपी हार्दिक गोली लगने से घायल हो गया है।

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ 

पुलिस ने बताया कि जालंधर में मंगलवार की सुबह को पुलिस टीम और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में गिरफ्तार आरोपी हार्दिक को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस पर पुलिस की तरफ से भी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी हार्दिक को गोली लग गई और वह घायल हो गया।

आरोपी ने की भागने की कोशिश 

पुलिस ने बताया कि हार्दिक को यमुनानगर के शादीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने रोजर संधू के घर के पास ही हथियार और ग्रेनेड छिपाकर रखे थे। इसी के आधार पर पुलिस उसे हथियारों की बरामदगी के लिए राजपुर के रसूलपुर ले गई थी, जहां उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी हार्दिक घायल हो गया। फिलहाल, सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ