City Beautiful चंडीगढ़ में IT कंपनी के स्टोर में मिली युवक की लाश, गले में था फंदा
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां के पॉश इलाके आईटी पार्क स्थित इन्फोसिस कंपनी के स्टोर में एक युवक की लाश पड़ी पाई गई। बताया जा रहा है कि उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ यहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।
मृत मिले युवक की पहचान सेक्टर 25 के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। पता चला है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे इन्फोसिस का एक कर्मचारी जब स्टोर में गया तो वहां पिछली साइड का गेट खोलते ही उसे पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने देखा कि अंकित वहां मृत पड़ा था और उसके गले में फांसी का फंदा था।
सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंकित की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वहां एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए, वहीं कंपनी के स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में अंकित की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा। दूसरी ओर माना जा यह भी जा रहा है कि अंकित ने आत्महत्या की होगी। बहरहाल, जांच का क्रम जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: