हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका जा रहे पंजाब के युवक की डंकी रूट पर मौत, 6 बहनों का था इकलौता भाई; 36 लाख में की थी डील

Punjab News: डंकी रूट से अमेरिका जा रहे पंजाब के एक शख्स की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई। युवक ने एजेंट से लाखों रुपये में डील की थी।

विज्ञापन
मृतक गुरप्रीत सिंह (फाइल फोटो)

Amritsar News: पंजाब के एक शख्स की डंकी रूट से अमेरिका जाते समय मौत हो गई। शख्स अमृतसर जिले की अजनाला तहसील के रामदास कस्बे का रहने वाला था। हार्ट अटैक की वजह से उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यूएस जाते समय ग्वाटेमाला के पास उसकी जान चली गई। गुरप्रीत सिंह 6 बहनों का इकलौता भाई था, जो अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए डंकी रूट (अवैध रास्ता) से यूएस जा रहा था।

यह भी पढ़ें:हनीट्रैप… ब्लैकमेलिंग, होटल मालिक ने की आत्महत्या; वीडियो में खोले शातिर महिला के ये चौंकाने वाले राज

तीन महीने पहले उसने एक एजेंट से संपर्क किया था। इसके बाद विदेश रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि ग्वाटेमाला के पास उसे एकदम से हार्ट अटैक आया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत के साथ यूएस जा रहे युवक ने अमृतसर में परिजनों को फोन करके उसकी मौत की जानकारी दी। गुरप्रीत सिंह के ऊपर ही बहनों की शादी का सारा जिम्मा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘एसिड पी लो या आश्रम चले जाओ…’, Steve Jobs ने Bill Gates को क्यों दी थी ये सलाह?

परिवार के अनुसार गुरप्रीत 6 साल पहले वर्क परमिट लेकर यूके गया था। कुछ दिन पहले ही पंजाब लौटा था, जो यूएस जाने की प्लानिंग कर रहा था। गुरप्रीत की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छाया है। गुरप्रीत के परिवार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव इंडिया लाने में मदद की जाए, ताकि वे लोग यहां गुरप्रीत का अंतिम संस्कार कर सकें।

विज्ञापन

मंत्री की अपील- अवैध रास्तों से न जाएं विदेश

गुरप्रीत की बहनों के अनुसार उनका भाई ही उनके लिए सब कुछ था। घटना की जानकारी के बाद पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत ने एजेंटों से अमेरिका जाने के लिए 36 लाख में डील की थी। वे पंजाब के युवाओं से विनती करते हैं कि अवैध रास्ते से विदेश न जाएं। इतने पैसे में यहां भी बिजनेस शुरू किया जा सकता है। मान सरकार युवाओं की हरसंभव मदद करेगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola