सोशल मीडिया एक ऐसा ज़रिया है, जिसकी मदद से हम एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया से कई लोगों की भावनाएं आहत हो जाती हैं, तो कुछ अपनी बातें शेयर करते हैं। ऐसे ही कई इन्फ्लुएंसर होते हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दिनभर की अपनी एक्टिविटी करते हैं और बताते हैं। इसी में कुछ इन्फ्लुएंसर ऐसे भी हैं, जो वीडियो बनाकर कभी-कभार ऐसी चीजें कर जाते हैं, जो बाद में इनकी जान पर बन आती हैं। आपको याद हो, करीब कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी को उसके कंटेंट को लेकर पहले तो धमकी दी गई, लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी गई। अब ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।
कौन हैं इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा?
अब अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को भी जान से मारने की धमकी दी है। निहंग अमृतपाल ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर उसने अश्लील वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। इससे पहले 2 महीने पहले अमृतपाल ने दीपिका से मुलाकात भी की थी। उसने दीपिका के एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी। अमृतपाल के अनुसार, ऐसा कंटेंट बच्चों को प्रभावित करता है। दीपिका ने तब माफी मांगी थी और आगे ऐसा कंटेंट न डालने का वादा किया था।
पुलिस से मांगी सुरक्षा
वहीं दीपिका ने अब सरकार और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर कहा कि इस धमकी के बाद से वह और उसका परिवार घबराया हुआ है। उधर, साइबर सेल की पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दीपिका लूथरा की सुरक्षा में जवानों को तैनात किया है।
ये भी पढ़ें- Ludhiana West By-election 2025: उपचुनाव में आप-भाजपा में सीधी टक्कर, कांग्रेस पिछड़ी
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
9 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
15 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines