Navjot Sidhu’s Daughter in law Inayat Randhawa: नवजोत सिद्धू इन दिनों अपने बेटे करण सिद्धू की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शादी की वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। इसी के साथ नवजोत सिद्धू की बहू इनायत रंधावा को लेकर भी इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है। आइए जानते है कि कौन हैं इनायत रंधावा…
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुई थी सगाई
नवजोत सिद्धू की बहू इनायत रंधावा पंजाब के पटियाला की रहने वाली हैं। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा भारतीय सेना की फौज में सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल मनिंदर रंधावा पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में बतौर डिप्टी डायरेक्टर भी काम कर रहे हैं। इनायत ने पिता की आर्मी ड्यूटी की वजह से देश के कई स्कूलों में पढ़ाई की है। उन्होंने आर्ट में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इनायत और करण ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में सगाई की थी। ट्विटर पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके नवजोत सिद्धू ने खुद दुनिया को अपनी बहू इनायत के बारे में बताया था।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, बोले- PM मोदी के सामने क्या कहेंगे सोचिए, अपनी बेइज्जती मत करवाना
शादी में नवजोत सिद्धू ने किया डांस
करण सिद्धू की शादी इनायत रंधावा के साथ 8 दिसंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। जहां नवजोत सिद्धू अपने बेटे की शादी में दिल खोलकर डांस करते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। नवजोत सिद्धू ने अपने बेटे की शादी बेहद निजी समारोह में की। इस शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और उनके नजदीकी पारिवारिक रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
13 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines