Video Of Murder Of Young Man In Moga: मोगा में 16 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नौजवान की मौत के मामले में वीडियो सामने आई। नौजवान को गुरुसाहिब गुरुद्वारा में चोरी के आरोप में गुरुद्वारा की खिड़की की ग्रिल से बांध कर बुरी तरह पीटा जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान और वीडियो के आधार पर 6 लोगों पर बाईं नेम और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा के एक युवक की मारपीट के कारण मौत हो गई। युवक पर गुरुद्वारा साहिब से चोरी का आरोप था। ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की थी। उस मारपीट का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये है पूरा मामला
पंजाब के मोगा से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मृतक को कुछ दिन पहले गुरुद्वारे में चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया था। जिसके बाद मृतक को वहां मौजूद लोगों ने गुरुद्वारा की खिड़की की ग्रिल से बांध कर बुरी तरह पीटा। पिटाई के दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने युवक की स्थिति देखते हुए उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
युवक को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उस युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एस एस पी जे एलन चैलियन के निर्देश पर बाघा पुराना थाने में मादी मुस्तफा गांव के 6 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines