हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पंजाब में फिल्मी स्टाइल में दो बदमाशों की गिरफ्तारी, देखें वीडियो

विज्ञापन
पंजाब पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए

Video: पंजाब का एक बाजार, यहां लोगों की भीड़ थी और बाजार पूरी तरह गुलजार दिख रहा है। अचानक एक पुलिस की कार सामने से आ रही कार के सामने अपनी कार अड़ा उसका रास्ता रोकती है। इससे पहले की आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते सामने से आकर रुकी कार में से उतरकर कुछ युवक भागने लगे।

https://twitter.com/ANI/status/1598274846680809477?s=20&t=zOWvizekuHsoe-xIzAXObw

पुलिस की कार से भी फिल्मी स्टाइल में पुलिस उतरी और बदमाशों के पीछे दौड़ने लगी। कुछ दूर पीछा कर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रवि और रोबिन के रूप में हुई है। उन दोनों पर आधा दर्जन केस दर्ज हैं।उनसे पांच पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

बदमाशों का है आपराधिक रिकॉर्ड

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दोनों बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हथियारों के साथ कार में घूम रहें हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल

इससे पहले की बदमाश अपनी मंशा में कामयाब हो पाते उनका पुलिस से आमना-सामने हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने जैसे ही सामने से पुलिस की कार देखी वह अपनी कार से उतरकर भागने लगे। आसपास के लोगों ने कहा कि कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यह सब चंद सेकंड में हुआ।

विज्ञापन

लोगों ने सोचा फिल्म की शूटिंग चल रही है

शुरूआत में तो लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। लेकिन एक के बाद एक बदमाशों की संख्या बढ़ती रही। पुलिस ने कार से हथियार निकालने शुरू किए तो सब डर गए। पूरा इलाका छावनी में तब्दील किया गया। बदमाशों की कार की पूरी तरह तसल्ली से जांच की गई। जिसके बाद उसे मौके से हटाया गया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola