News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Varinder Ghuman last insragram post: RIP Brother, राजवीर जवंदा का निधन पंजाब और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा घाटा है, वाहे गुरु परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे. इन शब्दों के साथ मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा को श्रद्धांजलि देने वाले मशहूर बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन हो गया. एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन के इंस्टाग्राम पर 4502 पोस्ट हैं. उनके एक मिलियन फॉलोवर हैं. वे सिर्फ 23 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे. वरिंदर सिंह घुम्मन को इंस्टाग्राम के प्रोफाइल में आर्टिस्ट के साथ भारत के बड़े वेजेटेरियन बॉडी बिल्डर कहते थे. इसके साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया हुआ है.
कंधे में फ्रैक्चर के कारण वरिंदर सिंह घुम्मन अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल थे. पंजाब में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वरिंदर सिंह घुम्मन उतरने वाले थे. उन्होंने खुद इसका ऐलान किया था. वरिंदर सिंह घुम्मन अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर 3 फिल्म से पहले मरजावां में नजर आए थे. पंजाब फिल्म कबड्डी वनस एगेन में लीड किरदार में नजर आए वरिंदर सिंह घुम्मन ने कुछ पंजाबी-हिंदी फिल्मों में भी काम किया.
शाकाहारी रहते हुए बॉडी बिल्डिंग करने से वरिंदर घुम्मन को भारतीय बॉडी बिल्डिंग कम्यूनिटी में काफी सम्मान हासिल थे. 2009 में वरिंदर सिंह घुम्मन ने मिस्टर इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था. वरिंदर घुम्मन जालंधर के रहने वाले थे और उन्हें द हीमैन ऑफ इंडिया भी कहते थे. कंधे के माइनर ऑपरेशन के लिए जालंधर में घर से अकेले ही अमृतसर के लिए निकले थे, क्यों शाम को लौटना था. इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।