Unique Acrobat Jathedar Satnam Singh: पंजाब में एक ओर जहां युवा नशे के आदी हो रहे हैं, वहीं पंजाब के एक 85 साल के बुजुर्ग अपने अनोखे करतब से पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन अनोखे करतबबाज का नाम निहंग जत्थेदार सतनाम सिंह है, जो लुधियाना के रहने वाले है। 85 साल के जत्थेदार सतनाम सिंह ने अपने दांतों से सवा क्विंटल से ज्यादा का भार उठाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा उन्होंने ट्रक और बड़ा 709 टेंपो को भी खींच चुके है।
2 बार पीते हैं खास पाउडर का शरबत
जब सतनाम सिंह से उनके करतब की प्रेरणा और उनकी मजबूती के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर आज तक उन्होंने कोई नशा नहीं किया है। इसके अलावा वो हर रोज सुबह काजू, बादाम, काले चने, काली मिर्च का बना हुआ एक पाउडर का शरबत पीते है। इस पाउडर का शरबत वो दिन में 2 बार पीते है।
टीवी से मिली प्रेरणा
वहीं, इस करतब की प्रेरणा के बारे में बताते हुए सतनाम सिंह ने कहा कि, उन्हें इस तरह का काम करने का आइडिया टीवी शो देखते हुए आया। टीवी में उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ज 40 किलों उठा रहा था। बस उस बुजुर्ग देखने के बाद उन्होंने भी कुछ ऐसा करना का सोच लिया। इसके बाद उन्होंने खूब सारे पत्थर इकट्ठे किए और सवा कुंटल वजन अपने दांतों से उठा लिया।
यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Scam: संजय सिंह के घर ED की रेड, आप सांसद के पिता बोले- ये सिर्फ बदले की कार्रवाई
बॉलीवुड से आ चुका है बुलावा
इसके बाद उनका मनोबल ओर ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने एक 709 टेंपो को खींच लिया। इस करतब को कुछ ही दिन बीते थे कि उन्होंने 45 निहंग सिंह बैठाकर को एक 32 फुट बड़ा ट्रक खींचा। इस कारनामे के बाद सतनाम सिंह बॉलीवुड की तरफ से मुंबई बुलाया गया। जहां उनका सारा खर्चा बॉलीवुड की कंपनी ने उठाया।
रेल की इंजन भी खींचेंने को तैयार
सतनाम सिंह ने बताया कि दिल्ली में किसान मोर्चे में उन्होंने लाइव आकर घोषणा की थी, किसान जब यह मोर्चा जीत जाएगे तो वो रेल का इंजन खींचेंगें। उन्होंने इसके लिए रेलवे डिपार्टमेंट से परमिशन के लिए कई बार सिफारिश की, लेकिन अभी तक परमिशन नहीं मिला। जैसे ही उन्हें रेलवे की तरफ से परमिशन मिली वो रेल की इंजन खींचेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines