प्रशांत देव/अमृतसर
India’s Tallest National Flag: भारत ने गुरुवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज पंजाब के अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल के बाद फहराया गया यह राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई रखता है, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी मात देने वाली ऊंचाई है इसकी। 418 फीट की ऊंचाई वाले विजयी विश्व तिरंगे को आज यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बटन दबाकर फहराया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उपस्थित रहे।
-
पाकिस्तान में फहरा रहे 400 फीट ऊंचे झंडे से 18 फीट ज्यादा है हमारे राष्ट्रध्वज की ऊंचाई
बता देना जरूरी है कि पाकिस्तान से सटे अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर लहरा रहा तिरंगा अब तक 360 फीट की ऊंचाई के साथ देश में दूसरे नंबर का सबसे ऊंचा झंडा था। इसके मुकाबले पाकिस्तान के वाघा में 400 फीट ऊंचा झंडा लगाया गया है। अब इस रिकॉर्ड को गुरुवार को तोड़ दिया गया है।
आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराकर जनसर्मित कर दिया है। इसकी ऊंचाई पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ज्यादा यानि कुल 418 फीट है। इसके अलावा कर्नाटक के बेलगाम में फहर रहे अब तक के देश के सबसे ऊंचे झंडे (360.8 फीट) से भी ऊंचा है।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर पहुंची हनुमान रथ यात्रा, लाल चौक पर भक्तों ने पहली बार किया हनुमान चालीसा का पाठ
गोल्डन गेट के सामने 40 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई के साथ हमारे सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की खासियत यह है कि इसका क्षेत्रफल 1000 वर्ग गज के करीब है। इसमें 90 किलो कपड़ा उपयोग में लाया गया है। लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से स्थापित किए गए इसके पोल पर 3.5 करोड़ रुपए की लागत आई है। हमारा सबसे ऊंचा तिरंगा पाकिस्तान की सीमा में कई मील दूर से भी दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines