'भारत में दूसरी समस्याओं पर होनी चाहिए बात...', सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर क्या-क्या बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में दूसरी समस्याओं पर बात होनी चाहिए।

Chirag Paswan on Waqf Amendment Bill

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। (File Photo)

देशभर में इन दिनों सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर काफी बवाल हो रहा है। इस मामले को लेकर मुस्लिम संगठनों द्वारा लगातार जमकर विरोध जताया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई संगठन तो सड़कों पर उतर गए हैं। वहीं, कई राजनीतिक पार्टियां अपने बयान के साथ इस मुद्दे को और हवा दे रही हैं। बीते दिन ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वक्फ संशोधन बिल लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था। वहीं, अब उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में दूसरी समस्याओं पर बात होनी चाहिए।

विज्ञापन

‘सब फालतू की बातें हैं’

इसके बाद जब चिराग पासवान से पूछा गया कि नवरात्र और सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर जो विवाद हो रहा है, उसे वह इस तरह से देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल, यह सब फालतू की बातें हैं। इन बातों पर कोई चर्चा होनी ही नहीं चाहिए। सभी धर्म का अपना-अपना सम्मान है, सभी लोग अपने-अपने तरीके से भगवान को याद करते हैं। भारत में बहुत सारी ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर विचार होना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  बिहार में अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन; 10 साल बाद गोपालगंज पहुंचे गृह मंत्री

वक्फ बिल पर क्या बोले चिराग पासवान?

जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मीडिया ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जवान पार्लियामेंट्री कमेटी बनी थी। कमेटी में सभी लोगों ने अपनी बात रखी और बात रखने के बाद हमने कहा था कि हम इसका समर्थन करेंगे। लेकिन अब जब पूरा मामला लोकसभा में पहली बार पढ़ा जाएगा, तो इस पूरे मामले में पार्टी को जो कुछ भी कहना होगा, वह उसी दिन लोकसभा में कहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ