Video: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का दिल्ली सीएम से सवाल- 'पंजाब की पराली समस्या के इन उपायों को अमल में लाने से कौन रोक रहा'?

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

पंजाब: पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि पराली जलाने से रोकने के उपायों को अमल में लाने से आपको कौन रोक रहा है?

दअरसल, देशभर में पराली जलाने और प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र व दिल्ली सरकार आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन बयान जारी किए जा रहें हैं। गुरुवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट किया।

विज्ञापन

सीएम का वीडियो किया साझा

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा श्रीमान, अब आपको पंजाब की पराली समस्या के इन उपायों को अमल में लाने से कौन रोक रहा है? इस ट्वीट में उन्होंने दो मिनट की एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलग-अलग जगहों की क्लीपिंग है। इनमें सीएम द्वारा पराली जलाने को लेकर किए जाने वाले उपाए और पंजाब में आप की सरकार नहीं रहते हुए वहां पराली जलाने पर मौजूदा सरकार को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं।

हरियाणा में गिरावट

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब में आज की स्थिति में साल 2021 के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में करीब 19 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। जबकि हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 30.6 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा था कि  पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 1347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 120000 मशीनें खरीदीं। इनमें से 11275 मशीनें गायब हो गई हैं। धन का उपयोग स्पष्ट अक्षमता को दर्शाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ