Center Released Punjab School Fund First Installment: पंजाब की भगवंत मान सरकार की कोशिशे आखिरकार रंग ले आई। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को समग्र शिक्षा फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा कोष की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालयकी तरफ से 177.19 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
DGSE ने की पुष्टि
पंजाब के स्कूल शिक्षा महानिदेशक (DGSE) विनय बुबलानी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंजाब के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली किस्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 5,300 सरकारी स्कूल है, जो PM-SHRI उन्नयन कार्यक्रम के तहत सिल्केशन के लिए ‘ओपन चैलेंज’ में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि लास्ट सिलेक्शन ग्राउंड वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। विनय बुबलानी ने कहा कि वह समय-समय पर केंद्र से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार प्रोजेक्ट को लागू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया क्यों बिगड़ी थी तबीयत ?
पीएम-श्री स्कूल उन्नयन कार्यक्रम
बता दें कि पंजाब में मान सरकार की तरफ से पीएम-श्री स्कूल उन्नयन कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के स्कूल शिक्षा कोष की 515.55 करोड़ रुपये की राशि रोक दी गई थी। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब के स्कूल शिक्षा कोष की कम से कम 515.55 करोड़ रुपये की राशि रोक दी थी। पंजाब सरकार ने केंद्र के साथ MoU साइन करने के बाद कार्यक्रम को लागू करने से इनकार कर दिया था। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने पंजाब में प्रधानमंत्री-स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया योजना को लागू करने पर सहमति जताई थी।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
13 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines