Union Budget 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय बजट पर कहा, पहले पंजाब गणतंत्र दिवस से गायब था और अब यह बजट से भी गायब है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते हमने बीएसएफ के अपग्रेडेशन, आधुनिकीकरण, एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन बजट में इनमें से कुछ भी नहीं कहा गया है।
पंजाब सीएम ने यह रखी थी मांगें
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्रालय से अमृतसर, बठिंडा से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा पराली जलाने के प्रबंधन के लिए उन्होंने केंद्र से 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की बात कही थी लेकिन इनमें से किसी पर बजट में नहीं कहा गया है।
और पढ़िए – Delhi News: केजरीवाल सरकार ने किया नए सेना भवन के निर्माण का रास्ता साफ
https://twitter.com/ANI/status/1620746016734728193?s=20&t=ZW17-Jp8pMCf7J-kpRSspQ
पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं-CM
पंजाब सीएम ने कहा कि पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा यह अन्याय ठीक नहीं। बता दें आज सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। सीतारमण ने कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है। उन्होंने कहा कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और चुनौतियों के बावजूद यह उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया ने भी माना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता सितारा है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines