हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पट्टी से शिमला के लिए पहली बार शुरू हुई पंजाब रोडवेज़ की बस सर्विस, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री सरदार लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पट्टी से शिमला के दरमियान पंजाब रोडवेज़ की बस सेवा की शुरुआत करने के साथ ही यह पहली दफा हुआ है जब पट्टी से शिमला के लिए पंजाब रोडवेज़ की बस सर्विस शुरू हुई है।

पट्टी बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाने के बाद बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए पंजाब के विभिन्न शहरों से अन्य राज्यों की ओर बसें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज़/पनबस की यह बस पट्टी बस स्टैंड से सुबह 10.20 बजे चलेगी और वाया अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ होते हुए रात 10.30 बजे शिमला पहुँचेगी। इसी तरह अगले दिन सुबह 7.10 बजे शिमला से चलकर उसी रास्ते वापसी करेगी और शाम करीब 7.30 बजे पट्टी पहुँचेगी। बस का एक तरफ़ का किराया 585 रुपए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ ने बीते वित्तीय वर्ष के दौरान आमदन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब रोडवेज़ को 700.88 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 547.08 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि 153.80 करोड़ रुपए की यह वृद्धि 28.11 प्रतिशत बनती है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज़ की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है और अगले दिनों के दौरान अन्य शहरों से भी बसें चलाई जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि वह लोगों की माँग के अनुसार ज़रूरत वाले स्थानों से बसें चलाने को प्राथमिकता दें, जिससे लोगों को सस्ती और किफ़ायती बस सेवा मुहैया करवाई जा सके।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की पारदर्शी नीतियों के स्वरूप परिवहन विभाग तरक्की की राह पर है और इस रफ़्तार को और अधिक तेज़ करते हुए विभाग को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने प्राईवेट बस माफिया की कमर तोड़ते हुए पंजाब से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक तीन गुना कम किराए पर बस सेवा शुरू की है और अब राज्य के विभिन्न ज़िलों से करीब 25 बसें दिल्ली हवाई अड्डे के लिए चलती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola