Train Caught Fire: पंजाब में एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है. लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग लगी है, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही बोगी नंबर 19 से धुंआ निकलने लगा, जिसे देखकर पैसेंजर चिल्लाने लगे और पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस बोगी में कई व्यापारी सवार थे, जिन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया. पायलट ने तुरंत सभी यात्रियों को ट्रेन से उतरने को कहा और रेलवे पुलिस को आग लगने की जानकारी दी.
आग लगने के कारण तलाशे जा रहे
खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन अधिकारी, कर्मचारी, GRP, RPF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, फिर सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. फिर भी रेलवे इंजीनियर्स की टीम आग लगने के कारण तलाश रही है. अफरा-तफरी में ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोट लग गई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. यात्री अब अपना सामान ट्रैक पर खड़े हैं.
धुंए के साथ आग की लपटें भी उठीं
यात्रियों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे की घटना है. सरहिंद रेलवे स्टेशन क्रॉस करते ही बोगी नंबर-19 से धुंआ निकलने लगा. यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और नीचे उतरने लगे. पायलट उतरकर आया और उन्होंने बोगियों को खाली कराया. इस बीच धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं तो यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने बच्चों के साथ सामान लेकर नीचे उतर गए. हंगामा होते देखकर आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए, जिन्होंने राहत कार्य किया और यात्रियों को संभाला.
पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, बम धमाके के बाद पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
रेलवे की ओर से आई प्रतिक्रिया
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि TTE और ट्रेन के पायलट ने रेलवे कंट्रोल बोर्ड को आग लगने की सूचना दी थी और जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं, लेकिन ट्रेन से उतरने की हड़बड़ाहट में कुछ लोग चोटिल हुए थे, जिन्हें उपचार दिया गया. पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन नंबर-12204 अमृतसर-सहरसा पहुंची और क्रॉस करते ही एक डिब्बे में आग लग गई. यात्रियों को दूसरी ट्रेन में भेजा जाएगा.
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 hr agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
18 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines