Panjab News: श्रीहरिमंदिर साहिब को धमकी भरे ईमेल भेजने के बाद सीएम भगवंत मान ने संज्ञान लिया है। मंगवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब को धमकी भरे ई-मेल भेजने को एक अक्षम्य अपराध करार देते हुए, दोषियों को मिसाली सजा दिलाने का संकल्प लिया है। श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर से लोग इस पवित्र स्थान के दर्शन करते हैं और अपने परिवारों तथा संबंधियों की उन्नति व सुरक्षा के लिए अरदास करते हैं। हम किसी को इस पावन स्थल को धमकाने की इजाजत कैसे दे सकते हैं? मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह नहीं घबराने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
इनपुट मिला, जल्द खुलेगा केस
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हो चुके हैं। सीएम ने भरोसा दिलाया कि यह मामला शीघ्र ही सुलझ जाएगा क्योंकि पुलिस पहले ही आरोपियों की पहचान कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से पुष्टि की जा रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तार से जानकारी साझा की जाएगी।
बढ़ी निगरानी और सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पवित्र स्थान की सुरक्षा को लेकर हर समय सतर्क है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से भी कहा है कि वह इस मामले से संबंधित कोई भी अहम जानकारी साझा करें। सीएम मान ने बताया कि पूरे हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अमृतसर में सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषी दुनिया के किसी भी कोने में छिप नहीं सकते और राज्य सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
18 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines