चंडीगढ़: पंजाब की जेलों में ग़ैर-कानूनी गतिविधियों, नशीले पदार्थों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के विरुद्ध निगरानी रखी जा रही है। इसके मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने बुधवार को जेल विभाग के साथ सांझे तौर पर ‘आपरेशन सतर्क’ नामक विशेष अभियान चलाया।
सभी जेलों में एक ही समय पर तलाशी ली गई
इस ऑपरेशन के अंतर्गत राज्य की सभी जेलों में एक ही समय पर तलाशी ली गई। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर की गई, जिसके अंतर्गत राज्य की 25 जेलों, जिसमें केंद्रीय, ज़िला और सब-डिविज़न जेलों की तलाशी ली गई।
केंद्रीय जेल पटियाला पहुंचकर चैकिंग की
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने ख़ुद इस राज्य स्तरीय कार्यवाही का नेतृत्व करते हुये ए. डी. जी. पी. जेल अरुण पाल सिंह के साथ केंद्रीय जेल पटियाला पहुंचकर चैकिंग की। इस मौके पर इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( आईजीपी), पटियाला रेंज, मुखविन्दर सिंह छीना और एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा भी मौजूद थे।
जेलों के अंदर और बाहर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी
ऑपरेशन में 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों शामिल थे। अभियान दोपहर 12 बजे के से 3 बजे तक एक ही समय पर चलाया गया और एसएसपी को अपने सम्बन्धित जिलों में आपरेशन का नेतृत्व करने के लिए कहा गया था। इस दौरान जेलों के अंदर और बाहर पुलिस की भारी तैनाती की गई थी जिससे कोई भी व्यक्ति जेल से बाहर कुछ भी न फैंक सके।
पटियाला केंद्रीय जेल में किये गए पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष
इसमें सनिफर डागज़ (सूंघने वाले कुत्ते) भी शामिल किये गए। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस कार्यवाही का मकसद न सिर्फ़ जेल में ग़ैर- कानूनी गतिविधियों को रोकना है, बल्कि यह यकीनी बनाना भी है कि कैदियों को वह सभी सहूलतें मिल रही हैं जिनके वह कानूनी हकदार हैं। उन्होंने कहा, “ हमारी पुलिस टीमों ने जेल कंपलैक्स में बैरकों, रसोईयों और शौचालयों समेत जेल के चप्पे-चप्पे की अच्छी तरह तलाशी ली।“ अलग- अलग जेलों की बैरकों में से 21 मोबाइल फ़ोन समेत सिम कार्ड और चार्जर, मोडीफाइड चाकू, कीलें और 8.7 ग्राम अफ़ीम बरामद की गई।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
19 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines