हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'बाथरूम साफ करें, 'गले में तख्ती पहनें', सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने क्यों सुनाई सजा?

Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के प्रति नरम रुख अपनाने, उनकी वेशभूषा विवाद में सजा की बजाय शिकायत वापस लेने का आरोप था।

विज्ञापन
सुखबीर बादल

विशाल अंग्रीश, चंड़ीगढ़

Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को बाथरूम साफ करने की सजा सुनाई गई है। श्री अकाल तख्त साहिब ने बादल को और उनके साथियों को एक घंटा बाथरूम साफ करने, और इसके अलावा एक घंटा लंगर में जाकर बर्तन धोने की सजा दी है। बता दें सोमवर को सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे।बादल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार किया।

जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के प्रति नरम रुख अपनाने, उनकी वेशभूषा विवाद में सजा की बजाय शिकायत वापस लेने का आरोप था। इसके अलावा बादल पर साल 2012 में सुमेध सैनी को पंजाब पुलिस डीजीपी नियुक्त करना व बरगाड़ी कांड में सिख युवाओं की हत्या और पीड़ित को न्याय दिलाने में लापरवाही बरतने का आरोप था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के वॉटर मैनेजमेंट पर बन रही नई रणनीतियां; मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बुलाई समीक्षा बैठक

हां या न में पूछा था जवाब 

श्री अकाल तख्त ने सुनवाई के दौरान बादल और अन्य आरोपियां से ‘हां’ या ‘नहीं’ में उत्तर देने को कहा। इस मौके पर सुखबीर बादल ने सभी सवालों का जवाब ‘हां’ में दिया। जिसके बाद बादल को सजा सुनाई गई, अकाल तख्त ने सजा सुनाते हुए साफ किया कि सजा भुगतने के दौरान बादल अपने गले में तख्ती डालकर रहें।

प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया आरोपों को खारिज

सुनवाई के दौरान मामले में पंज सिंह साहिबों के सामने सुखबीर बादल ने अपनी गलती कबूल की। वहीं, प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मुझे पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इस पर श्री अकाल तख्त ने नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान जत्थेदार ने कहा कि उनके पास अखबार की कटिंग है, जिनमें आपके बारे में सब छपा है। फिर कैसे आप इन गुनाहों से पीछे हट सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर बनेगा पंजाब का भाषा विभाग; मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया अभियान का ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें