---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

आत्मनिर्भर बनेगा पंजाब का भाषा विभाग; मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया अभियान का ऐलान

Punjab Language Minister Harjot Singh Bains: पंजाब के भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भाषा भवन में आयोजित पंजाबी माह-2024 के समारोह के समापन शामिल हुए।

---विज्ञापन---

Punjab Language Minister Harjot Singh Bains: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश और राज्य के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही कई अहम कदम उठाएं जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब के भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया के दौर में राज्य के बच्चों को इस किताबों से जुड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संजोने पर खास जोर देते हुए काफी कुछ कहा है। इसके लिए भाषा भवन में पंजाबी माह-2024 के समारोह आयोजन किया गया। इस समारोह के समापन भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए भाषा मंत्री बैंस ने कई पहलों की घोषणा की, जिसके साथ वह साहित्य को बढ़ावा देंगे और विभाग की वित्तीय आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे।

---विज्ञापन---

आत्मनिर्भर बनेगा भाषा विभाग

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भाषा विभाग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग जल्द ही एक अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में लोगों को अगले साल से दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान गिफ्ट में किताबें देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि किताबें इंसान का जीवन भर साथ देती हैं। आज की भागती-दौड़ती दुनिया में सोशल मीडिया का बोलबाला है। इस बीच लोग साहित्य से दूर हो गए है, इसकी वजह से वह अपनी जड़ों से दूर हो गए है। इसलिए उनको साहित्य के जरिए अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार नहरों, जलमार्गों का करेगी रेनोवेशन, कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया स्टील ब्रिज का उद्घाटन

---विज्ञापन---

मंत्री की नवनियुक्त निदेशक की तारीफ

इस उन्होंने लोगों से भाषा विभाग में आने और साहित्यिक कृतियों के खजाने को देखने के लिए भी कहा है। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ने में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसे और बढ़ावा देने की जरूरी है। इस दौरान मंत्री ने भाषा विभाग के नवनियुक्त निदेशक जसवंत सिंह जफर द्वारा लाए गए सकारात्मक बदलावों को भी स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग का रिवाइवल हो रहा है।

First published on: Dec 01, 2024 04:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola