पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में 2015 के बहबल कलां पुलिस गोलीबारी मामले की जांच कर रही SIT टीम के सामने शुक्रवार को पेश नहीं हुए और उन्होंने इसका स्वास्थ्य सही नहीं होना बताया है. SIT टीम ने सुखबीर बादल को सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान (पीपीओआई) में पेश होने के लिए समन भेजा था. सुखबीर बदल ने अब SIT से 30 सितंबर के बाद की तारेख मांगी है.
ई-मेल से दी पेश न होने की जानकारी
शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने पार्टी नेता अर्शदीप सिंह कलेर की मौजूदगी में मीडिया से कहा कि पिछले महीने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले में सुखबीर बादल घायल हो गए थे और उन्हें अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए जाना है. रोमाना ने कहा कि बदल ने SIT को अपने पेश न होने की जानकारी ई-मेल के जरिए दे दी थी. रोमाना ने कहा, “एसआईटी राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण हैं, लेकिन हम हर चरण में सहयोग कर रहे हैं एवं हम उनसे लिखित में सवाल देने को कह रहे हैं. वे लिखित प्रश्नावली देने से क्यों डर रहे हैं?” बादल इससे पहले 20 जुलाई को एसआईटी के सामने पेश हुए थे.
2015 की हिंसा
वर्ष 2015 में फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति चोरी होने, बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में बेअदबी से जुड़े हाथ से लिखे पोस्टर लगाए जाने तथा बरगाड़ी में पवित्र ग्रंथ के अंग (पन्ने) फटे हुए पाए जाने की घटनाएं हुई थीं. इन घटनाओं के विरोध में अक्टूबर 2015 में फरीदकोट के कोटकपूरा में प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में बहबल कलां में दो लोगों गुरजीत सिंह व कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हुए थे. तब पंजाब में अकाली दल की सरकार थी. दिवंगत प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे, जबकि उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री थे और गृह विभाग के भी जिम्मेदार थे.
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
19 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines