---विज्ञापन---

पंजाब

Punjab News: कांग्रेस से सुजानपुर नगर काउंसिल अध्यक्षा अनुराधा बाली आम आदमी पार्टी में शामिल

Punjab News: आम आदमी पार्टी लगातार जिला पठानकोट में मजबूत हो रही है। गुरुवार को यहां कांग्रेस पार्टी से सुजानपुर नगर काउंसिल अध्यक्षा अनुराधा बाली अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। इस दौरान पंजाब कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने उनका स्वागत किया। आप कर रही 2024 लोकसभा चुनावों पर काम […]

Punjab News: आम आदमी पार्टी लगातार जिला पठानकोट में मजबूत हो रही है। गुरुवार को यहां कांग्रेस पार्टी से सुजानपुर नगर काउंसिल अध्यक्षा अनुराधा बाली अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। इस दौरान पंजाब कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने उनका स्वागत किया।

आप कर रही 2024 लोकसभा चुनावों पर काम कर

2022 विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद लगातार आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है। आप पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री लाल चन्द कटारुचक द्वारा चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

---विज्ञापन---

प्रधान सहित आठ काउंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल

प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी से जिला पठानकोट के हल्का सुजानपुर की नगर काउंसिल प्रधान सहित आठ काउंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल हुई नगर काउंसिल अध्यक्षा अनुराधा बाली ने कहा कि वह पिछले 14 महीनों के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपने साथियों सहित कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है।

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब लगातार आगे बढ़ रहा

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि यह सब साथी आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कार्यशैली से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की बाली परिवार की सुजानपुर में अपनी एक अलग पहचान है, उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को सुजानपुर में और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2023 06:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola