BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ है. पंजाब के पठानकोट जिले में बटाला के पास घासीतपुर गांव में रवनीत बिट्टू का विरोध किया गया. इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और रवनीत बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके. पथराव करने के भी आरोप हैं, जिससे रवनीत बिट्टू की गाड़ी के शीशे टूट गए. हालांकि हमले में पूर्व मंत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप लगाए हैं और BJP वर्करों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
रवनीत बिट्टू ने एक घर ने घुसकर बचाई जान
रवनीत बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने ही उनके काफिले पर हमला किया है. साजिश के तहत जान से मारने का प्रयास किया है. अंडे और टमाटर फेंके गए और कुछ लोगों ने पकड़ लिया था. किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर एक घर में घुसा, तब मेरी जान बची. SSP को लिखित शिकायत दे दी है और जब तक AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई नहीं करते, तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगा. पठानकोट से आज नशा विरोधी मार्च शुरू करना था, लेकिन AAP नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म हो जाए.
रवनीत बिट्टू ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले से भाजपा नेता और वर्कर्स भड़के हुए हैं. रवनीत बिट्टू ने मीडिया के सामने पंजाब में कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए. बिट्टू ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पहले नारेबाजी की और फिर काफिले पर हमला किया. हालांकि मौके पर पंजाब पुलिस के अधिकारी भी थे, लेकिन उनके सामने ही हमला किया गया. काफिले में शामिल सबसे पहली गाड़ी के शीशे तोड़े और अंडे-टमाटर भी फेंके. गनीमत रही कि इस हमले में किसी को चोटें नहीं लगी.
BJP नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले को लेकर पंजाब BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि ड्रग्स विरोधी अभियान को रोकने के लिए हमला किया गया. BJP नेता विजय सांपला ने पंजाब में गुंडाराज का आरोप लगाया और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया. HS फूलका ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई तो हमला किया गया, इससे पंजाब में AAP के गुंडाराज के सबूत मिलते हैं. वहीं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि AAP भाजपा से डर गई है, इसलिए रवनीत बिट्टू पर हमला किया गया, जबकि उन्हें Z+ सुरक्षा मिली हुई है.
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
8 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines