पंजाब में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, जमीन को डेवलप कर वापस करेगी सरकार

पंजाब सरकार ने किसानों के हित में लैंड पुलिंग पॉलिसी को मंदूरी दे दी है। इस नीति के तहत किसानों की सहमति से जमीन ली जाएगी, उसे डेवलेप कर एक हिस्सा वापस दिया जाएगा, जिससे किसान खुद मुनाफा कमा सकें। पढ़ें अमित पांडेय की रिपोर्ट।

Bhagwant Mann

पंजाब सीएम भगवंत मान (फोटो सोर्स- @BhagwantMann/ X)

पंजाब सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार अब किसानों की जमीन कब्जे में लेगी और फिर उसे डेवलेप करेगी। इसके बाद उसमें से कुछ जमीन किसानों को सौंप देगी। इसके बाद किसान जमीन को अपनी मर्जी से बेच सकेंगे। इसको लेकर सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, अर्बन इलाकों के किसानों के लिए सबसे खास होने वाला है। उन्होंने कहा कि लैंड पुलिंग के मुद्दे पर जो विपक्ष लोगों को गुमराह कर रही थी, ये लैंड पुलिंग पॉलिसी देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है।

विज्ञापन

‘किसानों को पूरा फायदा दे रही सरकार’

उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी के तहत किसानों की मर्जी से जमीन ली जाएगी। पहले की सरकार जमीन माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे नियम बनाते थे, जिससे सीधा फायदा बिल्डर को होता था। हमारी सरकार ने इसका पूरा फायदा किसानों को दे रही है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इस पॉलिसी के तहत सरकार जमीन का विकास कर किसानों को वापस देगी। जैसे अगर किसान 15 एकड़ जमीन सरकार को देते हैं तो सरकार उसको डेवलप करके 5 एकड़ जमीन किसान को वापस कर देगी। किसान चाहिए तो खुद प्लॉटिंग करके पैसे कमाएं या किसी बिल्डर को दे दें। इस पॉलिसी के जरिए किसान को सीधा फायदा होगा।


सरकार की नई नीति के तहत, किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन विकास के लिए दे सकते हैं और एक एकड़ जमीन के बदले में एक आवासीय भूखंड और एक व्यावसायिक साइट प्राप्त कर सकते हैं। पंजाब के अक्षय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि नीति पूरी तरह से स्वैच्छिक है, जिसमें किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह पहल शुरू में राज्य भर के 27 शहरों में शुरू की जाएगी।”

विज्ञापन

किसानों के पास खुद जमीन विकसित करने के अलावा निजी डेवलपर्स या सरकारी एजेंसियों को सौंपने का विकल्प होगा। पूल की गई जमीन का एक तिहाई हिस्सा मालिक को वापस कर दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ