पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई. गंभीर रूप से घायल मैड संधू सड़क पर लहूलुहान हालत में मिले. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सिरिवेनेला के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे दो अज्ञात लोगों ने मैड संधू पर गोली चलाई. पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.
कौन थे इन्फ्लुएंसर मैड संधू?
मैड संधू का पूरा नाम मधुसूदन था. वह पंजाब के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और LGBTQ+ समुदाय से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल थे. मैड संधू पॉडकास्ट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री, लाइफस्टाइल और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते थे. सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. हालांकि, मैड संधू इन कमेंट्स का जवाब पब्लिकली देते थे. वह अपनी पहचान को लेकर कभी छिपकर नहीं रहे और अक्सर कहते थे कि भगवान ने उन्हें जैसा बनाया है, वह उसी रूप में खुद को स्वीकार करते हैं.
यह भी पढ़ें: दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
फैशन और फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था करियर
मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी. उन्होंने पंजाब और मुंबई में स्टाइलिस्ट और फिल्मों में असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया. बाद में इंस्टाग्राम रील्स और वायरल वीडियो के जरिए उन्हें बड़ी पहचान मिली. मैड संधू लग्जरी लुक्स, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे. इसके अलावा वह सामाजिक मान्यताओं, LGBTQ+ एक्सेप्टेंस और पॉप कल्चर पर भी खुलकर कमेंट किया करते थे. उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी की थी, जिनमें ‘ओए भोले ओए’ सीरीज शामिल है.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
6 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
14 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
23 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines