15 किलो हेरोइन के साथ रंगे हाथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

image (19)

Smuggler arrested with heroin and Pakistan connection, अमृतसर: पंजाब की मान सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार काम रही हैं। वहीं पुलिस विभाग आम लोगों के बीच नशा मुक्ति को लेकर जागरुकता फैला रहा हैं। साथ ही, राज्य में नशे को फैलाने वाले तस्करों पर भी शिकंजा कस रही हैं। बुधवार को अमृतसर ग्रामीण की CIA टीम ने 15 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

CIA टीम के हत्थे चढ़ा तस्कर

जानकारी के अनुसार, CIA टीम को मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि कत्थूनंगल क्षेत्र का एक तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप के साथ शहर की ओर जा रहा हैं। बस फिर क्या था CIA टीम ने 4 सितंबर को सूचना के आधार पर कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के गांव तलवंडी घुम्मन में जीटी रोड मोड़ पर नाकेबंदी कर दी। गाड़ियों की चैकिंग के दौरान बटाला की तरफ से आ रही एक सफेद कार पर CIA को शक हुआ, जिसके बाद कार को रोका गया। कार की तलाशी के दौरान CIA को डैशबोर्ड के नीचे एक बोरी में मिली, जिसमें 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। CIA ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

तस्कर का पाकिस्तान कनेक्शन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ये हेरोइन की खेप रावी नदी के रास्ते पाकिस्तान से मिली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के संबंध पाकिस्तान के तस्करों से हैं। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुदकमा दर्ज कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ