Singer Kamal Khan in Troubles: पंजाबी सिंगर मास्टर समील के बाद अब सिंगर कमाल खान की मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। एक जागरण में महिलाओं पर टिप्पणी करना कमाल खान को काफी भारी पड़ गया है। शिव सेना के पंजाब चेयरमैन राजीव टंडन ने सिंगर कमाल खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत को लेकर कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं राजीव टंडन ने इसके लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात भी की।
सिंगर के खिलाफ FIR की मांग
राजीव टंडन ने कमाल खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगर ने जागरण में भजन के दौरान लड़कियों को लेकर बेहद गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है, जिसे किसी सूरत बर्दश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए वो चाहते है कि सिंगर कमाल खान के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सिंगर ने जागरण में तालियां बजा दें की जगह बेटियों के बारे में जो गलत शब्द बोला है उसे सुनना भी पाप है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कमाल खान की मानसिकता का पता चलता है कि वह बेटियों और महिलाओं के लिए किस तरह की मानसिकता रखते है।
यह भी पढ़ें: फरीदकोट में बेंच को लेकर तकरार, गाली गलौज और पीट-पीट कर ले ली पुलिस वाले के बेटे की जान
कमाल खान के समारोह विरोध
शिव सेना के अलावा हिंदू नेता भानू प्रताप ने भी सिंगर कमाल खान की घोर निंदा की है। भानू प्रताप ने कहा अब कमाल खान के किसी धार्मिक समारोह पहुंचने पर उनका पूरा विरोध किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि वो सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज करे। अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हिन्दू समाज संघर्ष करेगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines