हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान में ननकाना साहिब के लिए 586 वीजा खारिज, सिख तीर्थयात्रियों ने निराशा जताते हुए कही ये बात

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से पाकिस्तान में ननकाना साहिब जाने के इच्छुक भारतीय सिखों के कुल 1496 वीजा में से 586 वीजा खारिज करने के बाद सिख तीर्थयात्रियों ने निराशा व्यक्त की है। हरभजन सिंह ने कहा कि एसजीपीसी ने 1496 वीजा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 910 को मंजूरी दे दी गई लेकिन 586 को खारिज कर दिया गया। सरकार को धार्मिक वीजा को अस्वीकार नहीं करना चाहिए।

हरभजन सिंह ने कहा कि दोनों सरकारों को ऑन अराइवल वीज़ा की सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता है। अटारी वाघा बॉर्डर पर वीज़ा कार्यालय खुला होना चाहिए। जो बसें पहले पाकिस्तान के गुरुद्वारे के दर्शन के लिए चलती थीं, उन्हें भी रोक दिया गया था। यहां तक ​​कि समझौता एक्सोर ट्रेन भी रोक दी गई है। हमें दोनों देशों के लोगों को धार्मिक स्थलों के माध्यम से जोड़ना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान में 6 से 15 नवंबर तक गुरु नानक जयंती समारोह का आयोजन होना है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि 8 नवंबर को तीर्थयात्री पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जयंती मनाएंगे। पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola