Rana Balachauria death Inside story: ‘सत श्री अकाल मेरे सभी भाईयों को, आज मोहाली में सोहाना साहिब के कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए जो राणा बलाचौरिया का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल्ल, शगनप्रीत, मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे, प्रभदासुवाल और कौशल चौधरी लेते हैं…’, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है. न्यूज 24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता. पोस्ट में आगे कत्ल के पीछे की वजह का भी खुलासा किया गया है. चश्मदीदों ने यह भी बताया कि जब राणा मैदान पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया. एक चश्मदीद ने कहा- पहले हमें लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं. दर्शकों को डराने के लिए हमलावरों ने हवा में भी गोलियां चलाईं और उसके बाद राणा बलाचौरिया को छलनी कर दिया.
राणा बलाचौरिया की हत्या की वजह का खुलासा
पोस्ट में आगे लिखा है कि यह राणा बलाचौरिया हमारे दुश्मन ग्रुप जग्गू खोती और लॉरेंस के साथ मिला हुआ था और इसी ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को ठहराने में मदद की थी. आज राणा का कत्ल करके हमने भाई मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है और यह काम हमारे भाई मक्खन अमृतसर और डिफॉल्टर करण ने किया. बाकी आज से सभी खिलाड़ियों और उनके मां-बाप से एक अपील है कि कोई भी जग्गू खोती और हैरी टोट की टीम में न खेले, नहीं तो नतीजा यही होगा. हमें कबड्डी से कोई एलर्जी नहीं, हमें बस कबड्डी में जग्गू खोती और हैरी टोट की दखलअंदाजी नहीं चाहिए. मेहर करे और उसके बाद काफी सोशल मीडिया हैंडल के नाम लिखे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में दर्दनाक घटना, 5 बच्चों के साथ पिता फंदे पर लटका, 4 ने तोड़ा दम, जानें कैसे बचे 2 लोग?
कबड्डी मैच के दौरान राणा बलाचौरिया की हुई थी हत्या
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मोहाली में चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार कर हत्या कर दी. कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावर बोलेरो से आए थे. उन्होंने खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आनन फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुरुआती इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. राणा की हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बम्बिहा गैंग ने ली है.हालांकि न्यूज 24 किस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बोले-हमलावरों की संख्या दो-तीन
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने मीडिया को बताया कि हमलावरों की संख्या दो-तीन थी, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए. कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास आए और उन्होंने थोड़ी ही देर में गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट खचाखच भरे मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां शाम के मुकाबले के वितेजाओं को पुरस्कार वितरित करने के लिए एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक के भी आने की उम्मीद थी.
यह भी पढ़ें: बिहार में RJD को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ दूसरी FIR, मजदूर को भी मारा था थप्पड़
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
17 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
22 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines