जालंधर: श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती के मौके पर जालंधर में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे शहर में परिक्रमा करेगी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। उन्होंने बाबू जगजीवन राम चौक पर नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा रविदासी भाईचारा की तरफ से निकाली गई है।
और पढ़िए –Docait Keshav Gurjar: डकैत केशव के बाद उसके दो भाई गिरफ्तार, जंगल में पुलिस चला रही सर्च अभियान
मैं वही बोलूंगा जो मुझे याद रहे
शोभा यात्रा में सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘मैं यूं ही अनाउंसमेंट नहीं करूंगा। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो वायदे या घोषणा करके बाद में भूल जाते हैं। मैं वही बोलूंगा जो मुझे याद रहे। मैं हमेशा सच ही बोलता हूं, ताकि किसी मंच पर भी जाऊंगा तो मुझे सोचना ना पड़े कि मैं पिछली बार क्या अनाउंसमेंट करके गया था। आप टैक्स देते हैं इसलिए आपका ही पैसा है और आप के विकास के लिए ही लगेगा। 1 रुपए मांगेंगे तो सवा रुपया दूंगा। जो भी आप लोगों को जरूरत है, लिखकर दीजिए उसे जरूर पूरा करूंगा।
भगवंत मान के कहा कि आपके आसपास मोहल्ला क्लीनिक हो और एक स्वच्छ साफ सुथरा और विद्यार्थियों को शिक्षा देने वाला आधुनिक स्कूल हो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। जैसे कि हमारे मोहल्ला क्लीनिक से साढ़े दस लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।
और पढ़िए –MP Politics: दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत, मानहानि मामले में मिली जमानत, VD शर्मा ने किया था केस
पूर्व सीएम अमरिंदर पर साधा निशाना
भगवंत मान ने पूर्व की अमरिंदर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘खजाना खाली था। हर किसी ने शोर मचाया की खजाना खाली है तो क्या करें, हम आए तब भी यही हालात थे मगर बिजली का बिल हमने जीरो करके दिखा दिया। घोषणा 10-12 की नहीं, चार की ही करो और उनहें करके दिखाओ। यही हमारी सरकार का उद्देश्य है।
भगवंत मान ने कहा, अंग्रेज भी सोचते होंगे कि हमने 200 वर्षों में नहीं लूटा होगा। जितने इनके नेता ही 2 वर्षों में लूट लेते हैं। मान ने कहा कि मुझे सरकार में आने की क्या जरूरत है मैं तो पहले से ही मशहूर था। मुझे तो ना टीवी पर आने का शौक है और ना ही अखबारों में। मगर मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है कि सरकार संभालो तो मैं सद्गुरु रविदास महाराज जी और गुरु ग्रंथ साहिब जी से अरदास करता हूं कि मुझे सही बुद्धि दें कि किसी भी गलत फाइल पर हस्ताक्षर ना कर सकूं।
नरेन्द्र नंदन की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: पंजाब की बजट से टूटी उम्मीदें, CM भगवंत मान बोले- यह अन्याय ठीक नहीं
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
4 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
5 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines