Shopkeeper Attack Salesman in Ludhian: पंजाब के लुधियान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने पहले तो सेल्समैन को गालियां और धमकी दी। इसके बाद फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी दुकानदार ने तो सेल्समैन को मार-मार अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सेल्समैन पर दुकानदार का जानलेवा हमला
ये मामला जवाहर नगर कैंप मार्केट का है। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि वो न्यू टेस्ट कंपनी में बतौर अस्सिटैंट मैनेजर के तौर पर काम करता है लेकिन कभी-कभी वो मार्केट में जा कर सेल्समैन का भी काम करता है। हर बार तरह वो मर्केट में कंपनी के सामान का आर्डर लेने के लिए गया था। इस दौरान वो उस दुकानदार के पास भी गया था। उस दुकानदार से उसकी सामान के रेट को लेकर कुछ विवाद हो गया था। बहस के दौरान ही दुकानदार उसे चिल्लाकर चिल्ला धमकाने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सेल्समैन उसकी दुकान से बाहर निकल गया, उसके पीछे-पीछे दुकानदार भी गुस्साते हुए आया और उसे मारना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: लुटेरों ने जमकर मचाया आतंक, आंखों में मिर्ची डाल 3 लाख रुपये लूटे
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
झगड़े के कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों को अलग-अलग कर दिया। इस लड़ाई में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी दुकानदार वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। जख्मी सेल्समैन की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपी दुकानदार हरमिंदर सिंह के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines