Shocking Medical Case in Moga: पंजाब के मोगा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से कई तरह के मेटल के सामान मिले है। इस व्यक्ति का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का कहना है कि व्यक्ति के पेट से मैगनेट, इयर फोन, नट बोल्ट, लॉकेट, पेच जैसी 70 से ज्यादा मिली हैं। डॉक्टर्स को व्यक्ति के पेट से ये सारा सामान निकालने में 3 घंटे लगे।
2 साल से पेट में हो रहा था दर्द
ये मामला मोगा के मेडिसिटी अस्पताल का है। इस केस को लेकर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अजमेर कालड़ा ने कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले 2 साल से पेट में दर्द की पेराशानी जूझ रहा था। अपनी इसी समस्या को लेकर व्यक्ति मंगलवार को मेडिसिटी अस्पताल में आया। व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि उसके पेट में दर्द, बुखार और बार-बार उल्टी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टर्स ने व्यक्ति का एक्स-रे और स्कैन किया। जिसका प्ररिणाम देखने के बाद सभी हैरान रह गए। स्कैन रिपोर्ट में व्यक्ति के पेट के अंदर मैगनेट, इयर फोन, नट बोल्ट, लॉकेट और पेच जैसे कई तरह के मेटल के सामान दिखाई दिये।
यह भी पढ़ें: पंजाब की एक जेल, जहां तैनात अधिकारी पैसे लेकर कैदियों को उपलब्ध कराते ड्रग्स! ADGP ने लिया बड़ा एक्शन
3 घंटे तक चला ऑपरेशन
डॉक्टर ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट देखने के बाद तुरंत ही व्यक्ति के ऑपरेशन की तैयारी गई। ये ऑपरेशन पूरे 3 घंटे तक चला, लेकिन अच्छी बात तो ये है कि ये ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टर ने आगे बताया कि भले ही ऑपरेशन सफल रहा लेकिन काफी समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से व्यक्ति हालत अभी सही नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि उनके पूरे करियर में ये उनका ऐसा पहला केस है।
मानसिक तौर पर परेशान था व्यक्ति
वहीं, व्यक्ति के परिवार वालों ने बताया कि पिछले 2 से ढाई साल से युवक के पेट में दर्द हो रहा था, दर्द इतना बढ़ गया था कि वो रात को तक नहीं पाता था। वहीं, व्यक्ति के पेट से मिले सामान बारे में बात करते हुए परिवार ने बताया कि उनकों नहीं पता कि आखिर उसने ये सब कब और कैसे खाया। इसी के साथ परिवार ने ये भी बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines