पंजाब में AAP के लिए गुड न्यूज; अकाली दल को झटका, जालंधर उप-चुनाव से पहले सुरजीत कौर ने छोड़ी पार्टी

SAD Candidate Surjit Kaur Joins AAP: जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल की आधिकारिक उम्मीदवार सुरजीत कौर मतदान से कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं।

SAD Candidate Surjit Kaur Joins AAP

SAD Candidate Surjit Kaur Joins AAP: पंजाब के जालंधर जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां शिरोमणि अकाली दल और बागी अकाली नेताओं को AAP से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल की आधिकारिक उम्मीदवार सुरजीत कौर मतदान से कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर स्थित अपने आवास पर सुरजीत कौर को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही सीएम मान ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का बात कही है।

विज्ञापन

AAP में शामिल हुईं सुरजीत कौर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अचानक ही सुरजीत कौर सुबह-सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद उन्होंने AAP में शामिल होने की घोषणा की। इस बात की जानकारी खुद सीएम मान ने अपने X हैंडल परल फोटो के साथ दी है। उन्होंने अपने कैप्शन में सुरजीत कौर को पार्टी में खास जिम्मेदारी देने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

सुरजीत कौर को लेकर विवाद

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए सुरजीत कौर को मैदान में उतारा था। हालांकि, कुछ समय बाद SAD ने अपने प्रत्याशी के नाम को वापस लेने का ऐलान किया था और BSP प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए कहा था। इस दौरान सुरजीत कौर ने साफ किया कि वह अपना नामांकन वापस नहीं लेगी। इसमे उन्हें बागी अकाली दल के नेताओं का भी समर्थन मिल गया। प्रेम सिंह चंदूमाजरा और सिकंदर सिंह मलूका के नेतृत्व में बागी अकाली नेता सुरजीत कौर का प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ