Shameless Relation Crime in Amritsar: पंजाब के अमृतसर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक बुआ ने खुद ही भतीजी को ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त को सौंप दिया। यही नहीं एक कमरे में एक बेड पर युवक उसकी भतीजी से रेप करता रहा, दूसरे बेड पर वह अपने प्रेमी के साथ थी। पुलिस ने आरोपी बुआ समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश करते हुए थाना कोतवाली ई.-डिवीजन अमृतसर को सौंप दिया है।
गुरुद्वारे के बहाने होटल ले गई बुआ
जानकारी के अनुसार, तरनतारन की रहना वाली 15 साल की पीड़िता मे पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वो 3 अक्टूबर को बुआ राज कौर से मिलने के लिए अपने भाइयों के साथ अमृतसर गई थी। 4 अक्टूबर की सुबह उसके भाई शादी के एक फंक्शन में चले गए। घर में वो उसकी बुआ अकेले थे। कुछ देर बाद बुआ ने भतीजी को गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के बहाने से अपने साथ ले गई। पीड़िता ने बताया कि बुआ राज कौर उसे गुरुद्वारे के बजाए एक होटल में ले गई। जहां पर बुआ का बॉयफ्रैंड अर्शदीप सिंह और उसका दोस्त अकाशदीप पहले से ही मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में SYL पर विवाद; राज्यपाल पुरोहित को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा
बुआ के सामने करता रहा दुष्कर्म
पीड़िता ने रोते हुए आगे बताया कि जब वो होटल के कमरे के अंदर गए तो वहां अगल- बगल में दो बेड रखे हुए थे। यहां बुआ एक बेड पर अपने बॉयफ्रैंड अर्शदीप सिंह के साथ थी। वहीं, दूसरे बेड पर आकाशदीप सिंह भतीजी के साथ रेप कर रहा था और बुआ सामने बेड पर बैठकर सब कुछ चुपचाप देख रही थी। पीड़िता ने बताया कि जब आकाशदीप उसके रेप कर रहा था तो उसकी बुआ ने एक बार भी उसे नहीं रोका। घर पहुंचे के बाद नाबालिग ने सारी घटना के बारे में मां को बताया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
नाबालिग ने सारी वारदात के बारे में जानने के बाद थाने में जा कर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बुआ राज कौर, आकाशदीप सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश करते हुए ये केस अमृतसर के थाना ई. डिवीजन कोतवाली को दे दिया।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines