Indian Deportees from US: अवैध रूप से अमेरिका में बसे 120 प्रवासी भारतीय शनिवार देर रात यूएस के सैन्य विमान से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। इन प्रवासियों में से 60 से अधिक पंजाब से और हरियाणा के 30 से अधिक हैं। बाकी अन्य राज्यों के बताए जा रहे। उत्तरप्रदेश, गोवा, राजस्थान, गुजरात, जम्मू और हिमाचल के लोग भी अवैध रूप से अमेरिका में बसे, जोकि अब भारत डिपोर्ट किए गए हैं। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने अवैध प्रवासियों की पंजाब में लैंडिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सवाल किया है कि अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत आने वाले अमेरिका के सैन्य विमान गुजरात, हरियाणा, दिल्ली में क्यों नहीं उतर रहे? यह भाजपा द्वारा पंजाब की छवि खराब करने का प्रयास है।
11 दिन पहले 104 भारतीय हुए थे डिपोर्ट
गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का विमान 104 भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करके पंजाब को बदनाम करना चाहती है कि निर्वासित भारतीयों को ले जाने वाला विमान अमृतसर में ही उतरे।
डिपोर्ट भारतीयों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत को 487 अवैध प्रवासी भारतीयों के बारे में बताया है, निष्कासित किए जाने के आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं, लेकिन डिपोर्ट भारतीयों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
16 साल में 15000 से ज्यादा भारतीय निवार्सित
वहीं देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए बताया था कि अमेरिका से भारतीय प्रवासियों का निर्वासन कई वर्षों से चल रहा है। साल 2009 से अब तक 15668 अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित किया जा चुका है, लेकिन यह प्रक्रिया नई नहीं है। कोई भी देश नियमों के अनुसार ही निर्वासन करता है, लेकिन भारत सरकार अपने नागरिकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines