Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एक सरकारी स्कूल का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिंटर के मलबे में चार टीचर दब गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई है, जबकि चार शिक्षकों की हालत गंभीर बताई गई है।
1960 की है इमारत
जानकारी के मुताबिक हादसा बद्दोवाल क्षेत्र का है। यहां वर्ष 1960 में बनी एक इमारत में सरकारी स्कूल चलता है। बताया गया है कि स्कूल में दोपहर के वक्त सभी शिक्षक लंच कर रहे थे। इसी दौरान कमरे का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में चार टीचर दब गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः बाढ़ के हालात से निपटने के लिए फाजिल्का जिला प्रशासन ने की स्कूलों की छुट्टी; 26 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल
स्कूल परिसर को किया सील
एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। कई घंटे के राहत कार्य के बाद चारों शिक्षकों को मलबे से निकाला गया। बताया गया है कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला शिक्षक की मौत हो गई है। जबकि तीन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। स्कूल को चारों ओर से सील कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
10 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
16 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines