School Girl Student Objectionable Photo Viral, चंडीगढ़: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ओर जहां लोगों के काम आसान हो रहे हैं, वहीं इसी AI की मदद से अपराधी में भी अपना काम आसान बना रहे है। ताजा मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। चंडीगढ़ के एक फेमस प्राइवेट स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं की AI की मदद से मार्फ्ड तस्वीर बनाई गई और उसे स्नैच चैट की वाल पर वायरल कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामलों को लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।
पोर्टल पर शेयर की आपत्तिजनक तस्वीर
पीड़ित की छात्राओं ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कंवरदीप कौर से की। छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा कि 10 अक्टूबर को एक छात्रा के पिता बेटी को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी वहां खूब रो रही थी। जब पिता ने बेटी से रोने की वजह पूछी। इस पर छात्रा ने बताया कि स्कूल के सीनियर्स का एक स्नैच चैट पोर्टल है। इस पोर्टल पर उसकी और कई छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड की गई है। छात्रा ने बताया कि पोर्टल पर शेयर की गई तस्वीर उनके स्कूल के पोर्टल से डाउनलोड की गई। इन तस्वीरों को AI की मदद से आपत्तिजनक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: MP के मंडला में प्रियंका गांधी ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, बोलीं- हम चाहते हैं आप लोग मजबूत बनें
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
छात्रा ने बताया कि उसे इस बात जानकारी एक दूसरे छात्र ने उसकी मार्फ्ड फोटो उसे भेजकर दी थी। बेटी की सारी बात सुनने के बाद पिता ने मौके पर PCR बुला ली। इसके बाद बाकी छात्राओं के अभिभावक ने भी इस पर एक्शन लिया और SSP कंवरदीप कौर से सामने पूरा मामला रखा। अभिभावकों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है। हालांकि स्नैच चैट पोर्टल से छात्राओं की सभी मार्फ्ड तस्वीर हटा दी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines