संगरूर के इस गांव में पुलिस और किसानों के बीच तनाव, 65 साल के किसान की मौत, इंस्पेक्टर जख्मी

Punjab Sangrur Clash Between Police and Farmers

Punjab Sangrur Clash Between Police and Farmers

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर के गांव लोंगोवाल में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। संगरूर में धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज में 65 साल के किसान प्रीतम सिंह की मौत हो गई। इसमें कई किसानों और कई पुलिस अधिकारियों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक किसान बुजुर्ग का पांव कट गया, जबकि इंस्पेक्टर दीपेंद्र जेजी बुरे तरीके से घायल हैं। किसान मांग कर रहे हैं कि बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों का तुरंत मुआवजा दिया जाए। मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर कल किसान संगठनों की ओर चंडीगढ़ की ओर मार्च करने का कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन उससे पहले ही किसानों पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज कर दिया गया। जिसमें कई किसान घायल हो गए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन 

बता दें कि पिछले दिनों किसान यूनियन की तरफ से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ चंडीगढ़ में एक मीटिंग रखी गई थी। ये बेनतीजा रही, जिसके बाद आज किसान किसानों की तरफ से चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन रखा गया था। प्रशासन की तरफ से पहले ही संगरूर के गांव लोंगोवाल में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सोमा को नजरबंद कर लिया गया। ताकि वह चंडीगढ़ प्रदर्शन के लिए अपने घर से निकल ना सकें।

https://twitter.com/manojgill0101/status/1693603715586945502

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के ऊपर ट्रैक्टर चलाए जाने की भी खबर 

उसके बाद लगातार किसान और पुलिस के बीच तकरार बढ़ती गई। जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए। किसानों की तरफ से पुलिस अधिकारियों के ऊपर ट्रैक्टर चलाए जाने की भी खबर आ रही है। पुलिस द्वारा किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है। ज्यादातर किसान गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि कई भाग गए हैं। जख्मी लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। पूरे गांव में पुलिस प्रशासन तैनात हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ