Salman Khan house firing accused gangster arrested in encounter: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर एनकाउंटर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गैंगस्टरों के खिलाफ आरपार की लड़ाई छेड़ते हुए हरियाणा पंजाब में एक ही दिन में चार पुलिस एनकाउंटर किए गए. अकेले पंजाब में ही एक दिन में तीन पुलिस एनकाउंटर किए गए जिनमें भारी तादाद में पिस्तौल हैंड ग्रेनेड ओर गोलियां बरामद की गई है. हरियाणा के रोहतक से लेकर पंजाब के अमृतसर तक पुलिस की गोलियों की आवाज सुनाई दी इधर रोहतक में एनकाउंटर हुआ तो इससे पहले लुधियाना अमृतसर ओर फिरोजपुर में एनकाउंटर हुआ जिससे पुलिस ने साफ संकेत दिए कि अब चाहे आतंकी हो जा गैंगस्टर किसी की भी खैर नहीं है .
एनकाउंटर में पकड़े गैंगस्टर ने माना-सलमान के घर फायरिंग की
लुधियाना में पकड़े गए आतंकियों को पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था जो इनका हैंडलर था वह वर्चुअल नबर पर गुर्गों को आदेश देता था इनके तार बिहार हरियाणा और पंजाब से जुड़े हुय थे.ओर गिरफ्तार किए गए लोग भी इन्हीं राज्यों से संबंधित है इनको टास्क पंजाब में धार्मिक सद्भाव खराब करवाने का दिया गया था ओर एक भीड़ पर इन्होंने ग्रेनेड अटैक करना था. जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो एक आरोपी ने माना कि उसने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी उसमें मुख्य भूमिका निभाई थी यह हैरी का भाई था.
आरएसएस नेता का हत्यारोपी भी एनकाउंटर में पकड़ा गया
इसी तरह फिरोजपुर में भी कुछ दिन पहले आरएसएस नेता नवीन अरोड़ा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी यहां पर भी टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है और यहां पर भी विदेशी लिंक ने साजिश रची थी उसी ने पिस्तौल लेकर दिया था ओर गोली चलाने वाला हत्या करने वाला गुरसिमरन उर्फ काला एक नकाउंटर के जरिए गिरफ्तार किया गया जिसकी टांग में गोली लगी जबकि विदेश में बैठे व्यक्ति की पुलिस ने पहचान कर ली है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: लुधियाना में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का किया एनकाउंटर, इस टेरर ग्रुप से जुड़ा कनेक्शन
ISI के लिए काम करने वाला एनकाउंटर में मारा गया
इसी तरह अमृतसर में भी पुलिस ने आईएसआई के लिए काम करने वाले हरजिंदर उर्फ हैरी को मार गिराया है कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया था ओर वह लगातार आईएसआई से संपर्क में था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अमृतसर के इलाके में घूम रहा है जिसके बाद पुलिस का एनकाउंटर शुरू हो गया ओर हैरी को गोली लगी ओर अस्पताल में जाकर उसने दम तोड़ दिया उसके पास से दो पिस्टल और कुछ कारतूस मिले थे. हैरी का अमृतसर में संगीन आपराधिक रिकॉर्ड था.
रोहतक में सपना के हत्यारोपी एनकाउंटर में पकड़े
इसी तरह रोहतक में भी रोहतक पुलिस के सीआईए टीम ने आधी रात को एनकाउंटर किया जिसमें कहानी गांव की हॉरर किलिंग करने वाले लोगों को मुठभेड़ में घायल कर दिया गया क्योंकि सपना नामक युवती को इन लोगों ने मार दिया था जिसके बाद पुलिस इन आरोपियों का लगातार पीछा करती आ रही थी और पुलिस ओर इनके बीच आधी रात को मुठभेड़ हो गई जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया .
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, ISI से संपर्क रखने वाला कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर ढेर
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines