Sade Bazurg Sada Maan Campaign: पंजाब की मान सरकार की तरफ से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक के लिए एक अहम घोषणा की गई है। पंजाब सरकार राज्य के बुजुर्गों के लिए एक खास योजना की शुरूआत करने वाली है। इस योजना का नाम “साडे बुज़ुर्ग साड्डा माण” है। इस बात की जानकारी पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने दी।
पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों की भलाई और स्वास्थ्य देखभाल के लिए “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान का शुभारंभ 23 अक्टूबर को जिला पटियाला से किया जाएगा। 1 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को समर्पित इस अभियान के दौरान पंजाब के हर जिले में बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत बुजुर्गों की जेरियाट्रिक जांच, आंखों की जांच, चश्मों का वितरण और आंखों की सर्जरी सहित अन्य मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। इस मौके पर सीनियर सिटिजन कार्ड बनाए जाएंगे और वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म भी भरे जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने की बुजुर्गों से अपील
कैबिनेट मंत्री ने बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कैंपों में पहुंचना सुनिश्चित करें और अपनी स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सहायता प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि पंजाब के अलग-अलग जिलों में क्रमशः पटियाला में 23 अक्टूबर को, बठिंडा में 05 नवंबर को, फरीदकोट में 07 नवंबर को, श्री मुक्तसर साहिब में 08 नवंबर को, लुधियाना में 11 नवंबर को, जालंधर में 12 नवंबर को, कपूरथला में 13 नवंबर को, एस.ए.एस नगर (मोहाली) में 14 नवंबर को, फिरोजपुर में 20 नवंबर को, फाजिल्का में 21 नवंबर को, पठानकोट में 22 नवंबर को,
25 नवंबर को गुरदासपुर में, अमृतसर में 26 नवंबर को, तरनतारन में 27 नवंबर को, एस.बी.एस नगर में 28 नवंबर को, होशियारपुर में 29 नवंबर को, रूपनगर में 05 दिसंबर को और फतेहगढ़ साहिब में 09 दिसंबर को कैंपों का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल पर केंद्र ने जताई सहमति, पंजाब में आढ़तियों-चावल मिल मालिकों को मिली राहत
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines