हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन पायलट बोले-4 नवंबर को संगरूर में गरजेगी कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने चंडीगढ़ में मैराथन बैठक के बाद बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है. 4 नवंबर को राहुल गांधी सीएम मान के गढ़ संगरूर में विशाल रैली को संबोधित कर सरकार का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगे. पायलट ने एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि राज्य में बदलाव तय है और कांग्रेस पंजाब को बचाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने चंडीगढ़ में मैराथन बैठक के बाद बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है. Credit: ANI

पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को उसके ही सबसे मजबूत गढ़ में घेरने का पूरा खाका तैयार कर लिया है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक के बाद ऐलान किया कि 4 नवंबर को राहुल गांधी संगरूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पायलट ने दो-टूक कहा कि संगरूर सत्ताधारी दल की ‘राजधानी’ जैसा है और राहुल गांधी के दौरे के दिन पूरे प्रदेश के सामने वहां की जमीनी हकीकत खुलकर सामने आ जाएगी.

चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में कांग्रेस के सभी प्रमुख चेहरे सांसद, पूर्व मंत्री, वर्किंग कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सचिन पायलट ने बताया कि खुले और सकारात्मक माहौल में आने वाले समय के लिए ठोस रणनीति बनाई गई है. पार्टी आने वाले हफ्तों में पंचायत, ब्लॉक, मंडल, जिला और राज्य स्तर तक संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने जा रही है. विभिन्न कमेटियों के अध्यक्षों से भी सीधा संवाद साधा गया है ताकि जमीन पर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर सकें.

‘बदलाव तय है, केवल कांग्रेस कर रही जवाबदेही तय’

पायलट ने भगवंत मान सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में बदलाव अब तय है. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के अंदर और सड़क पर बाहर-अगर कोई दल मजबूती से आम आदमी पार्टी की पोल खोल रहा है और उसकी जवाबदेही तय कर रहा है, तो वह केवल कांग्रेस है. राहुल गांधी की 4 नवंबर की रैली को लेकर पूरी पार्टी पूरी ताकत से तैयारियों में जुट चुकी है.

विज्ञापन

एक गाड़ी में पूरी लीडरशिप, दिखाया एकजुटता का दम

अक्सर गुटबाजी के आरोपों से घिरी रहने वाली पंजाब कांग्रेस की एकता साबित करने के लिए पायलट ने एक दिलचस्प वाकया भी साझा किया. उन्होंने बताया, “आज हमारी एकजुटता की मिसाल देखिए-हम सभी बाजवा जी के घर दोपहर के भोजन पर थे. गाड़ी मैं चला रहा था, सामने केसी वेणुगोपाल जी बैठे थे. गाड़ी परगट सिंह जी की थी और साथ में राजा वड़िंग जी व चरणजीत सिंह चन्नी जी भी मौजूद थे.” पायलट ने कहा कि पूरी कांग्रेस टीम अब पंजाब को बचाने के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुकी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola