Patiala News: पंजाब के पटियाला में राजपुरा रोड पर एक स्कूल के नजदीक कूडे़ के ढेर से सात आठ रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लिया। पुलिस की टीम इन्हें लाहौरी गेट थाने में लेकर गई। सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। जांच में सामने आया कि इन शेल्स में कोई विस्फोटक नहीं है। एसएसपी नानक ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि आखिर यह बमनुमा चीजें कहां से आई हैं, इसकी जांच की जा रही है?
ट्रैफिक पुलिस को मिली थी सूचना
विस्फोटक सामग्री मिलने के बारे में किसी ने पटियाला की ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह, हवलदार गुरप्यार सिंह और गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। लाहौरी गेट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरा इलाका सील करवाया। पुलिस ने सभी रॉकेट लॉन्चरों को अपने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी नानक सिंह खुद मौके पर पहुंचे। पता चला है कि जांच में इनमें किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है। पुलिस ने सेना की टीमों को भी मौके पर बुलाया है।
एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि हमें किसी राहगीर ने बम मिलने की सूचना दी थी। टीम को सात रॉकेट लॉन्चर मिले हैं। बम स्क्वॉड दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्राथमिक जांच में उनको कुछ नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने सेना को भी सूचित किया है। उसकी टीमें भी जांच के लिए आ रही हैं। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये बम शेल कितने पुराने हैं? हालांकि ऐसे लग रहा है कि कोई कबाड़िया या अज्ञात शख्स इनको यहां फेंककर चला गया होगा। हमारी टीम सारे एंगलों पर जांच कर रही है। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘फिल्में टैक्स फ्री हो सकती, टोल क्यों नहीं…’, महाकुंभ में 300KM लंबे जाम पर अखिलेश का तंज
यह भी पढ़ें:26 की उम्र में कैसे ठगे 500 करोड़? 170 NGO के जरिए की धोखाधड़ी, रिटायर्ड जज और राजनेता भी आरोपी
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
17 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines