Robbers Use Red Chilli Powder For Robbery in Barnala: पंजाब के बरनाला जिले से लूटपाट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लुटेरों ने अपने शिकार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर उससे लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए है। थाना सिटी-दो बरनाला की पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
आंखों में लाल मिर्च डाल लुटे लाखों रूपए
थाना सिटी-दो बरनाला के थानेदार हरविंदरपाल सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को गली नंबर-4 पत्ती रोड बरनाला के रहने वाले बलजीत सिंह 3 लाख 90 हजार रुपये लेकर अपने घर से रेलवे स्टेशन सेखा की तरफ जा रहे थे। उसी वक्त रास्ते में 4 बाइक सवार अज्ञात लोग उनका पीछा करने लगे। इसी दौरान रास्ते में ही उन लोगों में से एक व्यक्ति ने बलजीत सिंह की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दी। इससे बलजीत सिंह तुरंत नीचे गिर गया और अपनी आंख पकड़ ली। इस दौरान बाकी के लुटेरों ने उसकी डिग्गी में रखे 3 लाख 90 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पकिस्तान, करोड़ों की हेरोइन के साथ भेजे लाखों रुपये
4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज
किसी तरह से खुद को संभालते हुए पीड़ित बलजीत सिंह अपने घर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित ने थाना सिटी-दो बरनाला में 4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई और मामले की जांच की जा रही हैं।
पहले भी हो चुकी वारदात
बता दें कि, इससे पहले भी गीता भवन के सामने एक महिला दुकानदार से एक नकाबपोश बाइक सवार ने बंदूक दिखा कर उससे 8 हजार रूपये लूट भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध बाइक सवाल की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सकें।
संबंधित खबरें
पंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
2 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
23 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines