Rajasthan Assembly Elections, जयपुर: ज्यों-ज्यों राजस्थान समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनैतिक पार्टियों ने अपने-अपने हिसाब से किलेबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो-दो राज्यों के मुख्यमंत्री विरोधियों पर जमकर बरसे। इनमें से एक थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दूसरे पंजाब के सीएम भगवंत मान थे।
जयपुर में लोगों को ‘केजरीवाल की गारंटी’ से -ब-रू कराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आज आपका हर कदम राजस्थान और उसके लोगों के लिए क्रांति और बेहतर भविष्य की दिशा में बढ़ाया कदम है। हम दिल्ली और पंजाब में पहले ही ये गारंटी पूरी कर चुके हैं। पंजाब में आप की सरकार एक साल पांच महीने पहले ही बनी है, लेकिन हमने वहां सभी प्रमुख चुनावी गारंटी पूरी की हैं’। मान ने कहा कि वह चुनाव के समय लॉलीपॉप नहीं देते, क्योंकि वह जुमलेबाज नहीं हैं। वही कहते हैं, जो हम कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने राजस्थान के लोगों से आम आदमी पार्टी (AAP) के रूप में ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट की अपील की।
<
>
उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा, ‘आजादी के 76 साल बाद भी सिर्फ आम आदमी पार्टी ही स्कूल, अस्पताल, रोजगार और विकास की बात करती है। हम राजनेता नहीं हैं। हम यहां अपने देश को नंबर एक बनाने के लिए काम करने आए हैं’। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में बहुमत मिलने के पीछे अपनी पार्टी के काम को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती है तो लोगों को बिजली 24 घंटे और मुफ्त मिलेगी। सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे सरकारी अस्पताल बनाकर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। युवाओं को बड़ी तादाद में रोजगार दिया जाएगा। दिल्ली में 2 लाख सरकारी नौकरियां और 12 लाख प्राइवेट नौकरियां देने की बात भी अरविंद केजरीवाल ने कही। इसके अलावा ‘एक देश-एक चुनाव’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार ने नौ साल में कुछ नहीं किया। अब लोगों से वोट मांगने के लिए जब कोई मुद्दा नहीं है तो ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का फंडा अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि इससे आम लोगों को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। इसकी जगह ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ होना चाहिए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines