Rahul Gandhi Visited Amritsar (नरेंद्र नंदन): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमृतसर के श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद से ही राजनीति के गलियारों में हलचल मच गई थी। एसजीपीसी ने राहुल गांधी के अमृतसर दौरे को लेकर सवाल पूछे थे। अब इस बीच जालंधर से पूर्व ओलंपियन व जालंधर कैंट के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने राहुल गांधी के अमृतसर दौरे पर बयान दिया है।
एसजीपीसी का राहुल गांधी से सवाल पूछना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अमृतसर के श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने को लेकर पूछे गए सवाल पर परगट सिंह ने जवाब दिया। परगट सिंह ने कहा कि 1984 में जो दंगे हुए थे, उसके बाद से सभी सिखों की यह आठवीं जनरेशन चल रही हैं लेकिन गांधी परिवार की यह थर्ड जनरेशन ही है। इसपर दंगों के बाद एसजीपीसी का राहुल गांधी से सवाल पूछना सरासर गलत है। एसजीपीसी यह सभी सवाल राजनीति से प्रेरित होकर पूछ रही है।
बता दें, राहुल गांधी बीते मंगलवार को अमृतसर के दौरे पर थे। उनका यह निजी दौरा था, इस दौरान उनके आस-पास कोई कांग्रेसी नेता नहीं नजर आया। सिर्फ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा और कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी पप्पू ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। इसके बाद वह श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट से अमृतसर के हरिमंदिर साहिब मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।
मंदिर की सेवा में हुए शामिल
इस दौरान मंदिर में कड़े प्रबंध किए गए थे। राहुल गांधी ने मंदिर में बर्तनों को साफ किया। जिसका एक वीडियो भी शेयर किया गया था, जिसमें वह मंदिर में भोजन परोते और बर्तनों को साफ करते देखे जा सकते है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने मंदिर में शाम को भी सेवा की थी।
एसजीपीसी का राहुल गांधी से पूछा गया सवाल
राहुल गांधी के अमृतसर दौरे को लेकर एसजीपीसी ने सवाल पूछे थे। SGPC महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने पूछा था कि राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर पश्चाताप करने आए या राजनीति करने। 1984 में जो दंगे हुआ वह उसको जस्टिफाई करें। वह गुरु साहिब आए हैं तो उनकी मंशा क्या है.. यह वह जानते है या फिर गुरु साहिब।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines