Rahul Gandhi Punjab Visit: पंजाब में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों से हाल पूछने और स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के दीनानगर में पहुंचे थे. इस दौरान वह गुरदासपुर में रावी नदी के पास बसे गांवों के ग्रामीणों से मिलने के लिए जाना चाहते थे, मगर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हे रोक लिया. इस दौरान गांव में जाने के लिए राहुल गांधी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई. बहस के दौरान राहुल गांधी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूछा कि आखिर उन्हे क्यों रोका जा रहा है? जिसके बाद पुलिस अधिकारी उन्हे समझाते रहे.
रावी दरिया क्षेत्र में पहुंचे थे पीड़ितों से मिलने
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण डैम से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब के कई राज्यों में भीषण बाढ़ आई थी. कई दर्जन गांव इससे प्रभावित हुए है और बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पंजाब पहुंचे. इस दौरान वह पंजाब के दीनानगर स्थित मकोड़ा पतन रावी दरिया क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे. वह दरिया पार करके दूसरी ओर के गांव के ग्रामीणों से भी मिलना चाहते थे, मगर पुलिस अधिकारियों ने उन्हे रोक लिया.
वीडियो आया सामने
मौके पर गुरदासपुर प्रशासन के अधिकारी और एसपी युगराज सिंह ने राहुल गांधी को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता पुलिस अधिकारियों से पूछते नजर आए कि उन्हे पीड़ितों से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है और उन्हें क्या रोका गया है. गांव में जाने को लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस मामले में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इस प्रशासन के इस रवैये को लेकर नाराजगी जताई है.
यह भी पढ़ें- पंजाब में फसलों पर फैला चाइनीज वायरस, इस तरह हो रही धान की फसल बर्बाद
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
16 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines