पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में यात्रा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की राज्य में व्यापक यात्रा कराने की तैयारी कर रही है. पार्टी के पंजाब इकाई के नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की इस यात्रा से चुनावी माहौल पर बड़ा असर पड़ सकता है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह से पंजाब में अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है. यह यात्रा अमृतसर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में मत्था टेकने के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं. यह यात्रा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भी देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें : ‘देश के बच्चों से झूठ ना बोलें…’, दिल्ली पुलिस की तारीफ करने पर राहुल गांधी ने मंत्री रिजिजू को घेरा
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की यह बस यात्रा अमृतसर से शुरू होकर हुसैनीवाला बॉर्डर तक लगभग 135 किलोमीटर लंबी हो सकती है. इस दौरान यात्रा करीब 25 से 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने की संभावना है.
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा में पंजाब कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और स्थानीय नेता शामिल होंगे. इसे न केवल चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतरकलह को खत्म करने की कोशिश के रूप में भी माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 hrs agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
9 hrs agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
11 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
1 day agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
1 day agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
4 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
4 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines