Bharat Jodo Yatra: पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक मामले पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे एक शख्स नज़र आ रहा था जो मुझे गले लगाने आया था, पता नहीं आप इसे चूक क्यों कह रहे हैं? इस यात्रा में बहुत उत्साह होता है।
राहुल गांधी ने कहा कि जो शख्स मेरे पास आया था और मुझे गले लगाने की कोशिश की थी, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच की। राहुल गांधी ने कहा कि जांच में सामने आया कि वह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित था, इसलिए मुझे गले लगाने के लिए मेरे करीब आया था। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में दो बार सेंध का मामला सामने आया।
राहुल बोले- देश की 40 फीसदी संपत्ति पर 1 प्रतिशत अमीरों का कब्जा
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अमीर 1 प्रतिशत के पास देश का 40 प्रतिशत धन है, ये जो असमानता है, इसके खिलाफ ही हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ आंकड़े ऐसे हैं जिन पर मीडिया कभी जवाबदेहों से सवाल नहीं पूछता है।
उन्होंने कहा कि देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी देते हैं। देश की 40 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति पर 1 प्रतिशत अमीरों का कब्जा है। देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ 3 प्रतिशत जीएसटी देते हैं और देश की 50 प्रतिशत आबादी सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति की मालिक है। ये सवाल मीडिया कभी भाजपा सरकार से नहीं पूछता है।
वरुण गांधी पर राहुल बोले- हम दोनों की विचारधारा अलग
अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वरुण बीजेपी में हैं अगर वो पार्टी छोड़ते हैं तो फिर उन्हें दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरी विचारधारा वरुण गांधी के विचारधारा से मेल नहीं खाती। मैं आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता, इससे पहले मुझे सिर कलम करना होगा। मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
7 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
15 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines