देश में इन दिनों हर तरफ IPL 2025 को लेकर धमाल मचा हुआ है। 3 जून को IPL 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। जैसे-जैसे फाइनल का दिन करीब आ रहा है, क्रिकेट लवर्स की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बीते दिन IPL के 70वें लीग मैच के साथ लीग स्टेज पूरा हो गया। इस बार IPL में पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब किंग्स की टीम और उनकी मालिक प्रीति जिंटा से खास मुलाकात की। इस दौरान राघव चड्ढा ने IPL 2025 फाइनल और कल के मैच के लिए पंजाब किंग्स को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब की टीम भावना, अनुशासन और धैर्य पर गर्व है।
पंजाब किंग्स के लिए क्या बोले राघव चड्ढा?
सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब किंग्स की टीम और प्रीति जिंटा के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरों को अपने X पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रीति जिंटा और पंजाब किंग्स की टीम के साथ मुलाकात के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि पंजाब किंग्स की डायनमिक टीम से मुलाकात की और उन्हें इस सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पंजाब की टीम भावना, अनुशासन और धैर्य पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने मालिक प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व को जुनूनी बताया। साथ ही कल के खास मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: क्या है FATF? जिसकी ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान को फिर से शामिल कराना चाहता है भारत
ALC 2025 में शामिल हुए थे राघव
बता दें कि सांसद राघव चड्ढा साउथ कोरिया के सियोल में 21-22 मई 2025 को आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) में भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, टोनी एबॉट और अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो के साथ मंच साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने यहां एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 का थीम ‘राष्ट्रों का उदय: बड़ी तरक्की की राह’ विषय पर अपने विचार रखे।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines